गायों का कहरः व्यक्ति को पहले सड़क पर गिराया, फिर किया हमला, देखें वीडियो

Written by

in

बांकाः बिहार के बांका जिले के पुनिसिया गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक गायों ने हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पर पहले एक गाय ने हमला किया। इस घटना में वह सड़क पर गिर गया। जिसके बाद दूसरी गाय आई और उसने व्यक्ति पर हमला करना शुरू कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान बाराहाट निवासी के रूप में हुई है। दरअसल, पीड़ित इंग्लिश मोड़ की ओर अपने घर से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति जैसे ही पुनिसिया गांव के पास पहुंचा, तभी गाय ने उस पर अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तीन से चार अन्य गायें भी आ गईं और स्थिति भयावह हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से गायों को भगाया। बांका जिले में गायों का बुजुर्ग पर हमले का वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग बाइक से उतरा, तो पास ही खड़ी गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय की टक्‍कर लगने से बुजुर्ग जमीन पर गिर गया। इसके बाद दूसरी गाय भी आ गई और दोनों ने बुजुर्ग पर अपने पैरों से मारना शुरू कर दिया। गायों का हमला देख आसपास के लोग बुजुर्ग को बचाने के लिए आए, लेकिन गाय हटी ही नहीं। ये दोनों गाय बुजुर्ग को पूरी ताकत से अपने पैरे के नीचे रौंदती हुई नजर आईं। इस दौरान कुछ लोग लाठी और पत्‍थर मार गाय को हटाने लगे, तब कहीं जाकर गाय पीछे हटीं, तो लोगों ने बुजुर्ग को गायों की पहुंच से दूर किया। गायों का गुस्‍सा हालांकि अभी तक शांत नहीं हुआ था। इसके बाद गायों ने बुजुर्ग को बचाने वाले एक शख्‍स पर ही हमला कर दिया। इस शख्‍स के सीने पर चढ़कर गाय ने कई वार किये, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद कई लोगों ने मिलकर गायों को भगाया। घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. गायों के इन हमलों से राहगीरों में डर बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस कर सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *