Punjab News: निहंग बाणें में सिंहों ने व्यक्ति को पीटपीट कर उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

Written by

in

मोहालीः जिले के गांव मियांपुर चंगर में स्थित एक समाधि स्थल पर दो निहंग बाणे में सिंहों ने प्रवासी मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में व्यक्तियों ने पीट पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान शैंकी के रूप में हुई है, जो मियांपुर चंगर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी पिंका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 10-12 दिन पहले अपने पति और पांच बच्चों के साथ यहां आई थी और मवी भट्ठे के पास झुग्गी बस्ती में रह रही थी।

देर रात शैंकी खाना-पीना खाकर बाहर गया था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह फोरमैन जोनी ने बताया कि बाबा की दरगाह के पास एक नग्न युवक बैठा है। शक होने पर पिंका और जोनी का भाई सचिन वहाँ पहुँचे तो शैंकी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

शैंकी ने बताया कि खिजराबाद गांव से लौटते समय वह एक दरगाह पर पानी पीने के लिए रुका था, जहां दो निहंगों बाणें में सिखों ने उसे नशे में होने का बहाना बनाकर पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। उसे बांधकर रात भर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि जब पिंका वहां पहुंची, तो निहंगों बाणें में सिहों ने उसे भी पीटा और धमकाया। सुबह जब वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह पर लौटी, तो शैंकी की हालत बिगड़ चुकी थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फोरेंसिक जांच के लिए सिविल अस्पताल खरड़ भेज दिया गया। पिंका के बयान के आधार पर सौदागर सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *