Operation Sindoor के बाद भी नहीं थम रहा भारत-पाक में तनाव, सीमाओं पर हो रहे हवाई अभ्यास

Written by

in

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सीमा पर झड़प के बाद भी दोनों देश फिर से एक-दूसरे के खिलाफ रणनीतिक शैडो बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अंतर्गत दोनों देशों ने अपनी-अपनी सीमाओं के पास एयरस्पेस रिजर्व करने के लिए नोटम्स (Notice To Airmen) भी जारी कर दिया है ताकि वायुसेना अभ्यास किए जा पाएं। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी एयर कमान 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच में राजस्थान के गुजरात इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एयर कॉम्बैट ड्रिल यानी की हवाई युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने अपने मध्य क्षेत्र के लिए 23 जुलाई तक और दक्षिणी क्षेत्र के लिए 22-23 जुलाई तक नोटम भी जारी किया है। गौरतलब है कि मई में दोनों देशों के बीच में 4 दिनों तक तीव्र संघर्ष हुआ था। यह संघर्ष 7 मई को भारत के द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चार आतंकवादी ठिकानों और 5 आतंकी अड्डों पर हुए सटीक हमलों के बाद शुरु हुआ था। इस ऑपरेशन को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया था। भारत ने इस दौरान साफ कर दिया था कि उसका मकसद सिर्फ आतंकवादी ढांचों को नष्ट करना था लेकिन पाकिस्तान ने इस पर पलटवार करते हुए ड्रोन और मिसाइली हमले शुरु कर दिए थे। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के अड्डों, सैन्य ठिकानों और कुछ नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया था। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम नौ एयरबेस और तीन रडार साइटों पर हमला किया था। इनमें कुछ ठिकाने पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों और कमांड एंड कंट्रोल ढांचे के पास भी थे। भारतीय वायुसेना ने इसमें Su-30MKI, राफेल और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमान इस्तेमाल किए थे। हमलों में ब्रह्मोस, क्रिस्टल, निशानों पर थे। अब दोनों देश फिर से सीमाओं के पास एयरस्पेस ब्लॉक करके हवाई अभ्यास कर रहे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि हालिया तनाव के बाद भी दोनों देश एक-दूसरे पर कड़ी नजर बनाए हुए नजर आ रहे हैं और अपनी रणनीतिक ताकत दिखा रहे हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *