2 कारों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

Written by

in

बीकानेरः दो कारों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को डेडबॉडी सड़क पर बिखरी मिलीं।

जानकारी मुताबिक, एक कार सवार 4 लोग खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। उन सभी की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास सोमवार देर रात 11 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ। श्रीडूंगरगढ़ शहर के पास हुए एक्सीडेंट में दोनों कार पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक-दो घायल कांच तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कार स्विफ्ट डिजायर थीं। कारों में फंसी डेडबॉडी निकालने के लिए गाड़ियों को काटना पड़ा। एक शव इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों को एक-दो बॉडी सड़क पर मिली। कुछ घायल भी सड़क पर गिरे मिले। एक कार में सवार अभयसिंह पुरा निवासी करण, बिग्गा निवासी दिनेश जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन सारण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, बिग्गा निवासी मनोज जाखड़ की बीकानेर ले जाते समय मौत हो गई। ये सभी लोग खाटूश्याम मंदिर गए थे। वहीं, दूसरी कार में बैठे नापासर निवासी मल्लू उर्फ महालचंद भार्गव ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। इसी कार में सवार नापासर निवासी संतोष कुमार, नापासर निवासी सुरेंद्र, जितेन्द्र, लालचंद घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *