दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके

Written by

in

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.2 रेक्टर स्केल थी। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र फरीदाबाद था।

भूकंप की गहराई सतह से 5 किलोमीटर नीचे 28.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.21 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी। दिल्ली-एनसीआर में हाल के हफ्तों में भूकंप की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है।

पिछले हफ्ते, हरियाणा के झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। इसका केंद्र 28.64 डिग्री उत्तर अक्षांश और 76.75 डिग्री पूर्व देशांतर पर था। इससे पहले, 10 और 11 जुलाई को झज्जर में ही 4.4 और 3.7 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए थे। इन भूकंपों का असर दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में महसूस किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *