यात्रियों के लिए खुशखबरीः Mumbai से Indore के बीच इस दिन से चलेगी Tejas Train, जानें किराया

Written by

in

मुंबईः यात्रियों के लिए रेलवे विभाग अच्छी खबर लेकर आया है। इंदौर से मुंबई के बीच यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट ट्रेन 23 जुलाई यानी बुधवार को मुंबई से शुरू होगी। जबकि इंदौर से 24 जुलाई को रवाना होगी। ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। आईआरसीटीसी ने 21 जुलाई से बुकिंग शुरू कर दी है।

ट्रेन का किराया इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा है, लेकिन यात्रा में अवंतिका से भी ज्यादा समय लेगी। इस ट्रेन का एसी-3 टियर का किराया एक हजार 805 रुपए है, जबकि एसी-2 टियर का किराया 2 हजार 430 रुपए है। एसी फर्स्ट क्लास का किराया 3 हजार 800 रुपए रखा गया है। ट्रेन मंगलवार को मुंबई से रवाना होगी और बुधवार सुबह इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को आटोमेटिक डोर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन (संख्या 09085) हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंदौर से शाम 5 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे तक मुंबई पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन रात को 11.20 बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का फायदा गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी होगा। ट्रेन का ठहराव सूरत, वड़ोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन रहेगा। दूरंतो ट्रेन सूरत व वापी में नहीं रुकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *