Punjab News: बर्गर को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 महिलाओं सहित 5 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव लखमीर के उत्तार में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बर्गर खाने को लेकर 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दोनों तरफ से एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घटना में 5 से अधिक लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पहले यह झगड़ा रात को बर्गर खाने को लेकर हुआ, जिसमें एक-दूसरे की मारपीट हुई।

मामला बढ़ता देखकर अगले दिन सुबह ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बात का पता चलने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

वहीं पहले पक्ष का कहना है कि वह अपने घर में मौजूद थे, तभी सीमा पूरन सिंह और उनके साथी उनके घर आ गए और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। गांव की दोनों पक्षों की लड़ाई ने भीषण युद्ध का रूप ले लिया और एक-दूसरे की मारपीट की। इस लड़ाई में 2 महिलाएं भी घायल हुईं, जिन्हें इलाज के लिए ममदोट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *