दिल्ली सरकार देगी Olympic Winners को ईनाम, इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप

Written by

in

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी खुद मंत्री आशीष सूद ने दी है। सूद ने मेधावी छात्रों को मुफ्ट में लैपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल योजना को मंजूरी देने की घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।

कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

आशीष सूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दिल्ली के विकास के साथ छात्रों और युवाओं के लिए अलग-अलग फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि – सीएम खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक फैसले लिए गए। ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं को पहले तीन करोड़ रुपये, दो करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये दिए जाते थे लेकिन खेल पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अब ओलंपिक तथा पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को सात करोड़ रुपये रजत पदक विजेताओं को पांच करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को दी जाएगी नौकरियां

आशीष सूद ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार में स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को ग्रुप ए की नौकरियां दी जाएगी। वहीं कांस्य पदक विजेताओं को ग्रूप बी की नौकरियां दी जाएगी। सूद ने यह भी घोषणा की है कि मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के अंतर्गत युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। अच्छे अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले 1200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इससे वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को फायदा होगा।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *