बंगाणा पुलिस ने 5.31 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव ठंडी खुई में पुलिस ने 5.31 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम हैड कांस्टेबल यशपाल अधिकारी  थाना बंगाणा जिला ऊना पर आधारित पुलिस टीम गश्त करते हुए गांव ठंडी खुई रेन शैलटर के पास मौजूद थे तो शक के आधार पर एक युवक को जांच के लिए रोका, तो युवक की तालाशी लेने पर 5.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित युवक की पहचान जसवन्त सिंह पुत्र वुटा सिंह निवासी कोठे कृष्णानगर डाकखाना हरियाणा ब्रूण तहसील भूंगा जिला होशियारपुर  (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *