Delhi Airport पर लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Written by

in

नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली में आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद आग लग गई है। सूत्रों की मानें तो घटना के दौरान ये विमान एयरपोर्ट के गेट पर खड़ा था और यात्री विमान ने नीचे उतर रहे थे। हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग लगी है हालांकि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी एयर इंडिया ने खुद दी है। एयर इंडिया ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि – 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI315 में लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद एक सहायक विद्युत इकाई में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार, एपीयू स्वचालित तौर पर बंद हो गया। विमान को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य तौर पर उतर गए और सभी सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया है और नियामक को इसकी सूचना दे दी गई है।

आखिर क्या होता है एपीयू(APU)?

आपको बता दें कि फ्लाइट में एपीयू (Auxiliary Power Unit) जिसको सहायक शक्ति इकाई कहते हैं यह एक छोटा गैस टर्बाइन इंजन होता है जो मुख्यतौर पर विमान की पूंछ में ही स्थित होता है। इसका मुख्य काम फ्लाइट के मुख्य इंजनों और बाहरी पावर स्त्रोतों के बिना बिजली और जरुरी शक्ति देना होता है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *