“एक युद्ध, नशे के विरुद्ध”: राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में “एक युद्ध, नशे के विरुद्ध” विषय पर आधारित जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार एंटी ड्रग क्लब द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत और नशा तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में तनवी ने अपनी सृजनात्मकता और संदेशपूर्ण प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजलि द्वितीय स्थान और किरण कनेत तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. सिकंदर नेगी और रोवर हेड प्रोफेसर कमलेश महाजन ने भी अपने प्रेरणादायक विचार साझा कर विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और अतिथियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।यह आयोजन महाविद्यालय परिवार के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहा, जिसने समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध संगठित होकर खड़े होने का संदेश दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *