Tagore Nagar में दिन दहाड़े हथियार के बल पर बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला टैगोर नगर से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े हथियारबंद बाइक सवार लुटेरों ने नौजवान को घेर लिया। उक्त लुटेरों ने नौजवान के साथ पहले मारपीट की, फिर उससे फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना वहां गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में बाइक सवार 2 लुटेरे दिखाई दे रहे है। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह और एएसआई मंगा सिंह ने कहा कि उन्होंने पीड़ित की शिकायत थाने में दे दी है।

वहीं बाबा दीप नगर के रहने वाले पीड़ित रीतिक पुत्र राजू रामा ने बताया उसे रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर घेर लिया और वह उससे फोन मांगने लगे। जब उसने आनाकानी की तो हथियारबंद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह उससे फोन छीन फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *