Singer Armaan Malik ने गर्लफ्रेंड Aashna Shroff संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत PHOTOS

Written by

in

मुंबई। सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ शादी रचा ली। जिसकी प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कपल सगाई के दो साल बाद शादी के बंधन में बंधा है। फैंस न्यूली वेड कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ दोनों ने ही शादी की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ में लिखा है, ‘तू ही मेरा घर। इन तस्वीरों में उनकी शादी के बेहद खास पलों को काफी खूबसूरती से कैद किया गया है।

एक तस्वीर में जहां अरमान और आशना ने एक-दूजे का हाथ थाम रखा है, वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक-दूसरे को पकड़े हंस रहे हैं। शादी की रस्मों की भी तस्वीरें शेयर की गई हैं।

एक तस्वीर में अरमान अपनी दुल्हनिया आशना के गले में वरमाला डालते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *