Punjab News: पुलिस ने हथियारों सहित 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

Written by

in

आरोपी गैंगस्टरों को करते थे हथियारों की डिलीवरी

अमृतसरः पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस और बीएसएफ द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी डांडे, अमृतसर, आकाशदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कसेल, तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्तौल (5 पिस्ताैल .30 कैलिबर और 3 पिस्ताैल 9 मिमी कैलिबर) और मैगजीन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से बार्डर के इस पार हथियारों की एक खेप भेजी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर ज्वाइंट आपरेशन चलाया। हथियारों की खेप को उक्त आरोपियों की ओर से प्राप्त किया गया था। आरोपी इसे राज्य के अलग-अलग जिलों में गैंगस्टरों को डिलीवर करने वाले थे। मगर इससे पहले ही ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया और इनसे हथियार बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि चारों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं और लंबे समय से हथियारों व नशे की तस्करी में शामिल हैं। फिलहाल इन सभी के खिलाफ थाना घरिंडा में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ताकि और इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और साथ ही पता चल सके कि यह चारों तस्कर किन लोगों के लिए काम कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *