15 वर्षीय किशोरी से Rape, धोखे से वीडियो बना Blackmail कर की वारदात

Written by

in

कैथलः 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही 2 लड़कों ने पहले लड़की के नहाते हुए की वीडियो बनाई। फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। डरी सहमी लड़की से जब परिजनों ने उदासी का कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में लड़की के पिता ने गुहला थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही 2 लड़कों ने नहाते समय उसकी बेटी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में लड़की को वह वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी। आरोपियों ने लड़की को रात को करीब 12 बजे छत पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

गुहला थाना के जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि लड़की के पिता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोस के ही 2 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *