3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑप्रेशन जारी

Written by

in

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकारी प्रतिष्ठानों के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हिमाचल की राजधानी शिमला के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद तीनों स्कूलों में बम निरोधक दस्तों ने गहन सर्च ऑप्रेशन किया है। अब तक की गई सर्च में पुलिस और बम निरोधक दस्ते को कुछ हाथ नहीं लगा। दरअसल, आज सुबह यहां कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुँच गए। खबर फैलते ही गुस्साए अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा का हालचाल जानने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। हालांकि, कुछ पता नहीं चला। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने साझा की। उन्होंने बताया कि ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस अन्य राज्यों में अपने समकक्षों के साथ भी समन्वय कर रही है।

जिन्हें ऐसी ही धमकियां मिली हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय परिसर, उपायुक्त कार्यालयों और राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिली थीं, लेकिन ये सभी झूठी साबित हुईं। बता दें कि शिमला के ढली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी क्लास रूम को खाली कर दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे स्कूल कैंपस में सर्च ऑप्रेशन चलाया।

दोपहर पौने 12 बजे के करीब जांच के बाद सभी बच्चों को क्लास रूम ले जाया गया। संजौली उप नगर और शिमला कार्ट रोड के साथ लगते प्रतिष्ठित स्कूलों को भी ऐसी धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने तुरंत स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। कुछ देर के लिए बच्चों और स्कूल प्रबंधन में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *