Punjab News: 4 किलो हेरोइन, 12 हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः देहात पुलिस ने विभिन्न 3 मामलों में कुल 12 हथियार और 4 किलो 107 ग्राम हेरोइन सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो मामलों में आरोपियों से 8 पिस्तौल, मोटरसाइकिल और 4 किलो 107 ग्राम हेरोइन के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) अदित्या वारियर ने बताया कि सीआईए देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह (दोनों भाइयों) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल 30 बोर, 2 पिस्टल 9MM और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

दोनों भाई पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। इस मामले संबंधी थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर जांच जारी है। इसी तरह, गश्त के दौरान आकाशदीप सिंह निवासी झबाल खुरद और गुरप्रीत सिंह निवासी कसेल को 1 पिस्टल 9MM, 2 पिस्टल 30 बोर (एक टूटा हुआ) समेत मोड़ गल्लूवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ ही पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस के स्पेशल सैल द्वारा 4 किलो 107 ग्राम हैरोइन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान साहिबदीप सिंह वासी हरदे रत्न और सुखबीर सिंह वासी मुन्ना बह्राम के रूप में हुई है।

आरोपियों को दरगाह के नजदीक लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया। यह नशा पाकिस्तानी तस्कर “काली” द्वारा ड्रोन के जरिए भेजा गया था, जो कि दोषियों के संपर्क में था। इस मामले में थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर जांच जारी है। इसी प्रकार पुलिस ने तीसरे मामले में फ्रांस और पाकिस्तान आधारित हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों से चार हथियार भी बरामद किए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपीडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सरराज उर्फ खंडू अर्शदीप सिंह गुलाब सिंह और गौरव के रूप में हुई है। जिनके पास से दो 9MM पिस्टल, दो पॉइंट 30 बोर पिस्टल बरामद हुए हैं। फिलहाल उनके विरुद्ध थाना लोपोके में मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *