Punjab News: लूटपाट की वारदातों में शामिल 10 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से प्रत्येक की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा और कारतूस और तेजधार हथियार, 5 बाइक, 2 एक्टिवा और मोबाइल बरामद किए गए। डीसीपी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी लुधियाना के ही रहने वाले हैं। इनमें से कुछ पर पुरानी घटनाओं में भी शामिल होने के आरोप है और कुछ नए आरोपी भी शामिल हैं। इन सबकी गहनता से जांच की जा रही है कि ये किस समूह के साथ जुड़े हुए हैं।

डीसीपी ने कहाकि 19 तारीख को भी प्रेस वार्ता की गई थी। जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऐसे में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ नशे के आदी है। युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहाकि नशे में लिप्त आरोपियों को नशा छोड़ने के लिए दवाईयां भी मुहैय्या करवाई जाती है। आरोपियों ने एक घटना में व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया था। आरोपियों में अधिकतर प्रवासी शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *