Punjab News: शिव कुमार बटालवी के 89वें जन्मदिन पर सरकार की ये मुहिम शुरू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के 89वें जन्मदिवस को समर्पित ‘राजपद्धरी समारोह’ बटाला के शिव कुमार बटालवी सांस्कृतिक केंद्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जहां पंजाब सरकार के वन विभाग द्वारा शिव बटालवी को समर्पित वातावरण संरक्षण और पेड़ों की महत्ता से संबंधित एक महीना चलने वाले भाषण और कविता प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

इस मौके पर राजपद्धरी समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लालचंद कठारूचक्क शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी का 89वां जन्मदिन है, वहीं पंजाब सरकार द्वारा पंजाब भर में “वातावरण संरक्षण और पेड़ों की महत्ता” से संबंधित एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

इससे पंजाब भर में हरियाली फैलाने का संदेश भी दिया जा रहा है। साथ ही सरकार के वन विभाग द्वारा पूरे पंजाब में पौधे लगाने की शुरुआत भी की जा रही है। साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा कविता और भाषण प्रतियोगिताएं एक महीने तक कराई जाएंगी और विजेता छात्रों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न कवियों ने अपने कलाम प्रस्तुत किए। मशहूर सूफी गायक याकूब ने अपनी गायकी पेश की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *