बड़ा हादसाः 150 मीटर नीचे खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 16 वर्षीय लड़के की मौत, 20 से 25 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां मंडी जिले के सरकाघाट में सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं घटना में 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव गौतम सरकारघाट मौके के लिए रवाना हो गए। उन्होंने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि 20 से 25 लोग बस में सवार थे। हादसे में 17 घायलों को सरकाघाट में भर्ती करवाया गया है।

उधर, हादसे में एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, दो अन्य महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। डीएसपी सरकाघाट ने एक मौत की पुष्टि की है। बस जमनी से सरकाघाट जा रही थी। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन के पास यह हादसा पेश आया है। करीब 9 बजकर 50 मिनट पर मसरेन से तीन किमी पहले तारंगला गांव में एक मोड से बस खाई में जा गिरी। तारगंला की महिला मधू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सुबह सुबह हमारे घर के पास एक बस खाई में गिरी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हादसे में कितने लोग घायल हैं।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सरकाघाट-जमनी दुर्गापुर रूट पर जा रही थी और मसेरन के पास तारगणा में हादसे का शिकार हो गई। बस हादसे की तस्वीर भी सामने आई है और करीब 150 मीटर नीचे यह बस गिरी है और फिर खेतों में जाकर फंसी है। घायलों को सरकाघाट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर एसडीएम स्वाति डोगरा, तहसील और स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर अस्पताल पहुंचे हैं। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके की तरफ दौड़े और लोगों को रेस्क्यू किया। लोगों की तरफ से एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे को लेकर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी के सरकाघाट के मसेरन में हुआ बस हादसा अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से सभी के कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन से अनुरोध हैं कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *