Punjab News: फैक्टरी कर्मियों की बस की टिप्पर से हुई टक्कर, कई महिलाएं घायल

Written by

in

लुधियानाः खन्ना शहर के बीजा चौक में आज सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री की महिला मजदूरों से भरी मिनी बस और पत्थरों से लदे टिपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सड़क पर पलट गई और इस घटना में 20 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार महिलाएं निजी फैक्ट्री की मजदूर थीं, जो रोज की तरह काम पर जा रही थीं। जब बस बीजा चौक पर पहुंची, तो एक तेज रफ्तार टिपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई।

मौके पर हड़कंप मच गया। महिलाओं की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को बस से बाहर निकाला। चश्मदीदों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। स्थानीय सरपंच गुरमीत सिंह ने बताया कि यदि वाहनों की रफ्तार धीमी होती तो यह हादसा नहीं होता। बस के ड्राइवर ने दावा किया कि टक्कर टिपर ड्राइवर की ओर से लगी। दूसरी तरफ घायल महिलाओं ने भी बताया कि वे बीजा चौक पर पहुंचीं ही थीं कि अचानक टिपर ने बस को टक्कर मार दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *