Punjab News: कलयुगी मां नवजन्मी बच्ची को अस्पताल छोड़ मायके फरार, देखें वीडियो

मां का दूध पीने को तर्सी बच्ची, हालत गंभीर, ससुरालियों ने वापस आने की लगाई गुहार 

होशियारपुरः आज के कलयुग में हम कई ऐसे वीडियो देखते हैं जिनमें बच्चे यां तो अपने माता-पिता को मारते-पीटते हैं या फिर उनका ख्याल नहीं रखते, लेकिन होशियारपुर के मोहल्ला सलवाड़ा से ऐसा मामला सामने आई है जहां, एक मां ही अपनी बच्ची के खिलाफ हो गई और बिना किसी दया के अपनी नवजन्मी बच्ची को अस्पताल छोड़कर मायके चली गई। ससुराल वाले युवती को वापस आने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन वह वापस नहीं आ रही है। जानकारी देते महिला की सास कमलेश कौर ने बताया कि उनके बेटे की शादी अक्तूबर 2024 में सुनीता रानी के साथ हुई थी। वह अपनी बहू के साथ घर पर खुशी-खुशी रह रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले जब उसका पति विदेश चला गया, तो उसके बाद सुनीता रानी गर्भवती हो गई और अपने मायके चली गई। उसके बाद उन्होंने उसे ससुराल लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। जब भी हमने वहां जाकर सुनीता को लाने की कोशिश की तो उसके परिजनों ने कहा कि वह उसको भेज देंगे। उन्होंने लड़की की शादी वहां रखने के लिए ही की है। अब 18 दिन पहले सुनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के बाद सुनीता रानी बच्ची को अस्पताल में छोड़कर अपने मायके चली गई। बार-बार बुलाने के बाद भी सुनीता रानी न तो बच्ची को देखने आई और न ही बच्ची को दूध पिलाने आई जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंधी अस्पताल के डॉक्टर ने भी कहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है, उसे मां के दूध की बहुत जरूरत है, अगर उसे जल्द ही मां का दूध नहीं मिला तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। सुनीता रानी के ससुराल वालों ने मांग की कि उनकी बहू वापस घर आ जाए और बच्ची को संभाल ले। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी गिला शिकवा है तो वह उनसे आकर बात कर ले। वह वे अपनी पोती का सारा खर्च उठा रहे हैं, और आगे भी उठाएंगे। सुनीता जल्द से जल्द बस घर आकर बच्ची की देखभाल करे, उनकी यही मांग है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *