Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले निहंग गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियाना (ens): पिछले दिनों कार लूट के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर जगराओं के गांव कमालपुर में हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव कमालपुरा निवासी 36 वर्षीय सिमरजीत सिंह और गांव अब्बूवाल निवासी 27 वर्षीय मनजिंदर सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। आरोपियों का तीसरा साथी मोगा के भिंडर कलां निवासी 24 वर्षीय सुखवीर सिंह अभी फरार है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गाड़ियां और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। जिसमें 4 तलवारें, 2 लोहे की रॉड, 2 गंडासे, कई छोटे व मध्यम हथियार के साथ-साथ 3 मोटरसाइकिल, 2 कार, 1 छोटा हाथी व 1 कैंटर बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी खुलासा किया कि वह अक्सर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि पुलिस टीम पर हमला करने वाले सिमरनजीत सिंह पर पहले ही यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस आतंकी संगठनों से उनके संबंधों की भी जांच कर रही है।

14 जनवरी को आरोपियों ने गांव संगोवाल निवासी से मारुति सुजुकी ऑल्टो कार लूटी थी। इसी दिन आरोपियों ने जोधां के गांव बल्लोवाल चमिंडा में वेरका मिल्क बूथ के मालिक से नकदी लूटी थी, हालांकि बूथ के मालिक ने डर के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद आरोपियों ने उसी गांव में शराब के ठेके से नकदी लूटी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *