शर्मसारः बुजुर्ग महिला को घरवालों ने सड़क किनारे फेंका, मौत

Written by

in

अयोध्याः रामनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परिवार के लोग एक बुजुर्ग महिला को अयोध्या कोतवाली के किशनदासपुर में लाकर देर रात सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने वीरवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बुधवार रात एक पुरुष और दो महिलाएं ऑटो से उसे लेकर पहुंचे। महिला को सड़क किनारे लिटाया गया और चादर ओढ़ाई।

जाते समय एक महिला ने चादर हटाकर बुजुर्ग का चेहरा देखा। बुजुर्ग महिला सुबह तक पड़ी रही। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची। देखा तो महिला के गले में जख्म के निशान थे। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ पुलिस महिला को छोड़ने वाले ई-रिक्शा की भी खोज की जा रही है। ई-रिक्शा से ही देर रात बुजुर्ग महिला को छोड़ा गया था। बुजुर्ग महिला किन परिस्थितियों में लाकर छोड़ी दी गई, उनके परिजन कौन है, बुजुर्ग महिला को क्यों देर रात दूसरी जगह छोड़ दिया? यह तमाम सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस के हाथ घटना के 24 घंटे बाद भी खाली हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *