Punjab News: इंसानियत शर्मसार, भाई ने 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः देहात में इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है, जहां भाई ने ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार गांव तियोना में 9वीं कक्षा में पढ़ती 13 वर्षीय छात्रा के साथ चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने सदर थाने की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं पीड़ित के पिता ने बताया कि गांव में रहने वाला चेचेरा भाई जीत धोखे से लड़की को उसके घर से ले गया। जहां उसने निजी होटल में रुककर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उधर, डीएसपी हीना गुप्ता ने कहा कि गांव में रहने वाला उनका पड़ोसी 30 वर्षीय जीत एक लड़की के साथ बच्चे को बठिंडा के एक होटल में ले गया था। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उससे कहा कि हम रेलवे लाइनो पर चलते है और वहां जाकर आत्महत्या कर लेते है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डीएसपी ने कहा कि लड़की का मेडिकल करवाकर दोषी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *