व्यक्ति ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 पुलिस कर्मियों सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बैंकाक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां जहां सोमवार यानी आज दोपहर 12.38 बजे एक शख्स ने सरेआम लोगों पर फायरिंग कर दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घटना राजधानी के टोर कोर बाजार की है। 61 साल के इस शूटर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी के अनुसार मरने वालों में से 4 पुलिसकर्मी थे जबकि एक आम महिला थी। बैंकॉक के बैंग सू जिले में यह घटना हुई है। यहां के उप पुलिस प्रमुख वोरापत सुकथाई ने एएफपी को बताया, “पुलिस हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। अब तक यह एक सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) है।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद हमलावर ने अपनी जान ले ली और पुलिस उसकी पहचान करने के लिए काम कर रही है, साथ ही थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मौजूदा सीमा संघर्ष से “किसी भी संभावित लिंक” की जांच कर रही है। यह हमला चातुचक बाजार से थोड़ी दूरी पर ओर टोर कोर मार्केट में हुआ, जो बैंकॉक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और हर विकेंड टूरिस्ट्स से भरा रहता है। ओर टोर कोर मार्केट में किसानों से जुड़े प्रोडक्ट के साथ लोकल खाने मिलते हैं। थाईलैंड में मास शूटिंग की घटनाएं असामान्य नहीं हैं। वजह है कि यहां बंदूक आसानी से खरीदा जा सकता है क्यों गन कंट्रोल से जुड़े कानूनों में ढिलाई है। वहीं दूसरी ओर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सोमवार 28 जुलाई 2025 की सुबह तक संघर्ष जारी रहा। अब दोनों पड़ेसी देशों के नेता पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को खत्म करने के लिए बाचतीच की तैयारी कर रहे हैं। शांति वार्ता को लेकर थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के पीएम हुन मानेट मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में लोकल समयानुसार दोपहर 3 बजे अहम बैठक करने वाले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *