Donald Trump का अहम ऐलान, भारत पर लगाया 25% Tariff

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अब अमेरिका के राष्ट्रपति ने बड़ा ऐलान किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से भारत पर ये लागू हो जाएगा।

आपको बता दें कि ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका में काफी समय से बातचीत चल रही थी। अब जाकर खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि भारत हमारा मित्र है लेकिन पिछले कई सालों में अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा है दुनिया में सबसे ज्यादा है जो कि अमेरिका को बिजनेस बढ़ाने में रोकते हैं।

ट्रंप के अनुसार, भारत लगातार सैन्य उपकरण रुस से खरीदता है जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। हर कोई चाहता है कि रुस यूक्रेन पर हमला रोके लेकिन भारत रुस से लगातार व्यापार को बढ़ाता जा रहा है जो कि सही कदम नहीं है इसलिए इन सभी मामलों को देखते हुए अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और ये 1 अगस्त से लागू हो जाएगा।

गौरतलब है कि इस वित्त साल की अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका को भारत का एक्सपोर्ट 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर हो गया है। वहीं आयात 11.68% बढ़कर 12.86 अरब डॉलर हो चुका है। इस पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारत सरकार निश्चित तौर पर इस पर कुछ कदम उठाएगी। भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन से भी बातचीत कर सकती है। इस फैसले के बाद चीजें निश्चित तौर पर महंगी हो जाएंगी। हमें ये स्टडी करनी पड़ेगी कि इसका बाजार पर क्या असर होगा। उनका कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टैरिफ लगाया गया है मुझे उम्मीद है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को जल्द ही इसका एहसास होगा और वो अपना यह फैसला वापिस ले लेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *