White या Brown के अलावा इन अंडों में होता है अच्छा Protein, करें डाइट में शामिल

Written by

in

सेहत: दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सूपरफूड अंडा होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। वैसे हम सफेद या भूरे अंडे खाते हैं परंतु इन दिनों मार्केट में नीले और हरे अंडे भी आ चुके हैं। ये अंडे देखने में भी आकर्षक होते हैं परंतु यहां सवाल यह है कि क्या इनका पोषण मूल्य ज्यादा है? इसमें प्रोटीन कितना होता है? सेहत के लिए यह कितने अच्छे हैं? चलिए आज आपको इन सभी सवालों के जवाब बताते हैं।

कहां से आते हैं नीले और हरे अंडे?

यह अंडे खास नस्ल की मुर्गियों से आते हैं। नीले अंडे ज्यादातर अराउकाना (Araucana) नस्ल की मुर्गियों से मिलते हैं वहीं हरे अंडे ओलिव एगर (Olive Egger) नाम की नस्ल से मिलते हैं। इनका ऐसा रंग इनके जीन और पित्त पिगमेंट के कारण होता है। इनका रंग नैचुरल होता है परंतु इसमें कोई कैमिकल इस्तेमाल नहीं होता। एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडे का रंग उसके पोषण पर ज्यादा असर नहीं डालता। नीला, हरा या सफेद सभी अंडों में प्रोटीन, फैट और विटामिन लगभग एक जैसे ही होते हैं। एक बड़े अंडे में औसतन 6 से 7 ग्राम प्रोटीन और 70 से 75 कैलोरी पाई जाती है। इसमें विटामिन ए, बी12, डी, आयरन और सेलेनियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं।

कौन सा अंडा खाना सही?

नीले और हरे अंडों को ऑर्गेनिक और नैचुरल माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको ज्यादातर फ्री-रेंज यानी की खुले वातावरण में पाली हुई मुर्गियां देती हैं। इस तरह की मुर्गियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड थोड़ा ज्यादा होता है जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है हालांकि सफेद और भूरे अंडों में भी पोषण एक जैसा रहता है यदि मुर्गी का खान-पान अच्छा हो। नीले और हरे अंडों में प्रोटीन की मात्रा करीबन एक जैसी ही होती है जैसे कि सफेद या भूरे अंडों में। यानी करीबन 6 से 7 ग्राम ऐसे में सिर्फ रंग देखकर यह सोचना गलत होगा कि नीला या हरा अंडा ज्यादा प्रोटीन वाला है। फर्क सिर्फ छिलके के रंग और कभी-कभी ओमेगा-3 की मात्रा में भी होता है।

कैसे अंडे चुनें?

यदि आपको ऑर्गेनिक और नैचुरल प्रोडक्ट अच्छा लगता है तो आप नीले या हरे अंडे ट्राई कर सकते हैं परंतु यदि बजट और उपलब्धता की बात करें तो सफेद या भूरे अंडे भी उतने ही हेल्दी होते हैं। सबसे जरुरी बात यह है कि अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं और बैलेंस्ड मात्रा में ही इसे डाइट में शामिल करें। नीला हो हरा हो या सफेद, अंडे सभी प्रोटीन और जरुरी पोषक तत्वों के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। सबसे जरुरी यहां पर यह है कि अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं। बैलेंस्ड मात्रा में इसको अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। नीला, हरा या सफेद सभी अंडे प्रोटीन के जरुरी पोषक तत्वों के स्त्रोत माने जाते हैं।ॉ इनमें सबसे बड़ा अंतर यहां सिर्फ रंग और कीमत का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *