‘मौत के कुएं’ में करतब दिखाते 15 फीट नीचे गिरा युवक, बिना Driver के दौड़ती रही बाइक, देखें वीडियो

Written by

in

महराजगंज: सावन मेले के दौरान आयोजित दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के ईटहिया गांव में ‘मौत के कुएं’ के रोमांचक स्टंट शो के दौरान हादसा हो गया। जहां संत कबीर नगर जिले का 25 वर्षीय इंद्र कुमार स्टंट के दौरान संतुलन खोकर करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद भी बाइक बिना सवार के कुएं की दीवारों पर करीब एक घंटे तक अनियंत्रित चक्कर लगाती रही। यह दृश्य देख मेले में मौजूद हजारों दर्शक दहशत में आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना में घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन मेले में पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रशासन की ओर से बोली लगाकर मंदिर परिसर में झूला लगाने की अनुमति दी गई है। प्रशासन अनुमति देने के बाद मानकों की जांच पड़ताल करना भूल गई है। ऐसे झूला लगाने वाले संचालक की ओर से कम परिक्षेत्र में मौत का कुआं, झूला, चकरी, ड्रैगन झूला, रेलगाड़ी सहित कई अन्य प्रकार के छोटे बड़े मनोरंजन के साधन लगा दिए गए है।

घटना में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौत के कुआं पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि युवक को नीचे गिरने के बाद भी घंटों बाइक मौत के कुआं के दीवारों पर चलती रही। वहीं मेला समिति और प्रशासन की शिथिलता का फायदा उठाते हुए संचालक आनन फानन में घायल युवक को पहले निचलौल शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर हालत बिगड़ते देख घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लापरवाही के चलते पुलिस प्रशासन को भी घायल युवक का नाम पता तक नहीं जानकारी हो सका है।

वहीं वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अब हादसे की वजह और घायल युवक की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार मौत के कुआं में बाइक सवार एक युवक स्टंट दिखाने के दौरान घायल हो गया है। झूला सेक्टर में कम जगहों में काफी मनोरंजन के साधन लगा दिया गया है। जिसे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या ने बताया कि हादसे की उन्हे जानकारी मिली है। संचालक की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *