Punjab News: हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार थार, सरपंच के बेटे सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुर: माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव पालदी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात थार गाड़ी के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ढाडा खुर्द के सरपंच के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर गांव ढाडा खुर्द के एक युवक को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे गांव मुखो मजारा के युवक को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां से फिर उसे लुधियाना भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया गया है कि ये दोनों 18 साल के युवक माहिलपुर से गांव ढाडा खुर्द जा रहे थे और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। थाना माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *