उपराष्ट्रपति के चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Written by

in

नई दिल्लीः जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारियां चल रही थी। जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा ऐलान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने ऐलान करते कहा कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। जिसको लेकर आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। चुनाव के लिए 7 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मदीवार 21 अगस्त तक नामांकन दे सकता है। इसके बाद नामांकन नहीं किया जा सकता। वहीं 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयार की गई निर्वाचक मंडल की सूची में कुल 782 सदस्य है। इनमें 542 सदस्य लोकसभा के है, जबकि 240 सदस्य राज्यसभा के है। ऐसे में नए उपराष्ट्रपति पद पर वही व्यक्ति निर्वाचित होगा, जिसके पास 394 सदस्यों का समर्थन होगा। इस गणित से देखे तो राजग के पास दोनों सदनों में कुल 422 सदस्यों का बहुमत है। इनमें लोकसभा में 293 सदस्य है, जबकि राज्यसभा में 129 सदस्य है। गौरतलब है कि वैसे तो लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 है, लेकिन बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट के रिक्त होने से मौजूदा समय में लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 542 है, वहीं राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है, जबकि वहां मौजूदा सदस्य संख्या 240 ही है। यानी पांच सीटें अभी रिक्त हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *