Punjab News: CMC Hospital में बच्चें की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सीएमसी अस्पताल में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। जहां दोनों परिवार अस्पताल में हंगामा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। दोनों की शादी को 5 साल हो गए थे। बताया जा रहा हैकि दोनों में अनबन चलने के कारण दोनों अलग-अलग रह रहे। पति-पत्नी के विवाद का कोर्ट में 6 माह से केस चल रहा था, जहां कोर्ट से बच्चे की कस्टडी पिता को मिली हुई थी। बताया जा रहा हैकि एक साल से बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की बीमारी का कोई ईलाज नहीं है। आज बच्चे की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद पति और पत्नी के परिवार वालों द्वारा अस्पताल में काफी हंगामा किया गया।

जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह मनदीप कौर के पिता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी दामाद बलदीप सिंह कहीं घूमने जाते थे तो बच्चे मराज सिंह को लॉबी में डालकर चले जाते थे। उसकी देखभाल के लिए कोई मौजूद नहीं रहता। आरोप हैकि बेटी की सास जसविंदर कौर ने कहा कि वह आपस में बैठकर मुख्य मैंबरों की मौजूदगी में दस्तावेजों के आधार पर तालाक ले लेते है और बच्चे को श्री हरिमंदिर साहिब में छोड़ देते है, वहां पर कोई उसे ले जाएगा। वहीं दूसरी ओर जनकपुरी के रहने वाले बलदीप सिंह का कहना है कि उसका बच्चा मनराज को जैनेटिक प्रॉब्लम है। बलदीप सिंह ने बताया कि उसका विवाद जालंधर बाईपास सलेमटाबरी स्वरूप नगर में रहने वाली मनदीप कौर के साथ हुआ है। बच्चे का मुंबई तक ट्रीमेंट करवाया गया।

बलदीप सिंह ने कहा कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे है। दोनों का 6 माह से कोर्ट में केस चल रहा है। आज बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसने पत्नी को फोन कर मामले की जानकारी दी। बलदीप के अनुसार 4 वर्षीय बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोप है कि पत्नी ने परिवार के साथ आकर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। बच्चे की कस्टडी उसके पास है। वहीं बच्चे की बाल कटवाने को लेकर कहा कि डॉक्टरों की सलाह के कारण करवाए गए है। दरअसल, बच्चे के सिर पर काफी जख्म हो गए जो भर नहीं रहे थे। बलदीप ने कहाकि बच्चे के केस काटने पर पत्नी परिवार द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है, उसके पास सभी डॉक्टरी रिपोर्ट मौजूद है। ससुराल द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

मनदीप कौर ने कहा कि आज मामा ससुर का उसे फोन आया और बताया कि बेटे मनराज की तबीयत काफी खराब हो गई। ऐसे में उसे अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि जब वह पति से अलग हुई तब उसका बच्चा बिल्कुल सही था, लेकिन ससुर परिवार ने बेटे की सही से देखभाल नहीं की। जिसके चलते आज उसके बेटे की मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाए हैकि उसे समन जारी किए गए। जिसमें लिखा हुआ था कि वह मेंटल है और वह बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। जिसके बाद उसने खुद बेटे की कस्टडी ससुर परिवार को दे दी है।

महिला का कहना है कि उससे कोर्ट से कोई कस्टडी नहीं ली गई। महिला ने कहाकि डेढ साल पहले उसका बेटा चलता फिरता था और बिल्कुल ठीक था। पत्नी के मुताबिक एक साल से ही उसकी तबीयत खराब हुई है और परिवार द्वारा उसका सही से उपचार नहीं हुआ, जिसके चलते बेटे की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *