Punjab News: Toor Hospital के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के हैबोवाल में तूर अस्पताल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। हालांकि घटना देर रात की है। दरअसल, तूर अस्पताल के निकट एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। बताया जा रहा है कि रात को कुछ युवकों ने इस युवक की मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि उक्त फरार युवकों द्वारा मृतक से मारपीट की गई थी। जिसके बाद वह बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। कहा जा रहा है कि मृतक मूल रूप से प्रवासी है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा टीमें गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *