भारतीय खिलाड़ी Yuzvendra Chahal ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुदकुशी करने का करता था मन

Written by

in

‘शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट का खोला राज, क्रिकेट से लेना चाहते थे ब्रेक

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तालाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चहल ने बताया है कि कैसे धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुल कर बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और जिंदगी के इस उथल-पुथल भरे दौर में उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आए थे। चहल ने राज शामानी पॉडकास्ट पर अपने निजी जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की और कहा कि तलाक का फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि कुछ समय से इस पर विचार किया जा रहा था। चहल ने राज शमानी के पोडकास्ट पर इस बारे में बात की और कहा, “मैं 4 से 5 महीने तक काफी डिप्रेशन में रहा, मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ते थे। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता था। ये बातें केवल कुछ लोग ही जानते हैं, जो उस समय मेरे साथ थे। इसके अलावा मैंने ये बातें किसी से शेयर नहीं की। इस दौरान मेरे मन में खुदकुशी करने के भी ख्याल आते थे, क्योंकि उस समय मेरा दिमाग काम करना बिल्कुल बंद कर चुका था।” चहल ने आगे ये भी बताया कि, टेंशन की वजह से उनको नींद तक नहीं आती थी और केवल तीन घंटे ही सो पाता था। बाकी समय अपने दोस्तों के संपर्क में रहता था। उन्होंने कहा, ‘तलाक के बाद मुझे धोखेबाज कहा गया। लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं बेहद वफादार रहा हूं। शायद मैं दूसरों से ज्यादा वफादार हूं। अपने प्रियजनों के लिए मैंने हमेशा दिल से सोचा है।’ इस 34 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि तलाक के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट चुके थे। चहल ने कहा, ‘मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे। मैं अपनी ज़िंदगी से उब चुका था। मैं दिन में कई बार रोता था और बस दो घंटे सोता था। ऐसा 40 दिन से भी अधिक समय तक चला। मुझे घबराहट और अवसाद के दौरे पड़ते थे। सिर्फ मेरे करीबी लोग ही जानते थे कि मैं किस दौर से गुजर रहा था।’ चहल ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने पर विचार किया था क्योंकि मानसिक तनाव के कारण वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने तलाक के फैसले पर पहुंचने के संबंध में कहा कि दोनों पक्षों की बढ़ती व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। चहल ने कहा, ‘ऐसा कुछ समय से चल रहा था। हमने तय किया कि जब तक हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते, हम सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहेंगे। सोशल मीडिया पर हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते थे, लेकिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। एक रिश्ते में समझौते की ज़रूरत होती है। अगर दोनों लोग हमेशा व्यस्त रहते हैं, तो दूरी आना स्वाभाविक है।’ चहल ने उस बात का भी जिक्र किया जब उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान ‘अपना शुगर डैडी स्वयं बनें’ लिखी टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई ड्रामा नहीं चाहता था, लेकिन दूसरी तरफ से कुछ हुआ। इसलिए मैंने टी-शर्ट के जरिए अपना संदेश दिया। मैंने किसी को गाली नहीं दी।’ चहल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद तलाक के मामले को परिपक्वता और पारस्परिक सहमति से निपटाया गया। उन्होंने कहा, ‘यदि दो लोगों के बीच कुछ होता है तो शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकाला जा सकता है।’ चहल वर्तमान में नॉर्थम्पटनशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। चहल ने कहा, “समस्या यह है कि अगर आप एक बार प्रतिक्रिया देंगे, तो और भी लोग आएंगे जो यह जानते हुए आपके पास आएंगे कि आप प्रतिक्रिया देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *