Punjab News: सरकारी अस्पताल में सेहत मंत्री ने की औचक चैकिंग, खोले जाएंगे 200 नए क्लीनिक, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जालंधर में कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया था। वहीं इस घटना के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद इस लापरवाही को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया और एक को बर्खास्त कर दिया गया था। जालंधर के सिविल अस्पताल में हुई इस घटना को लेकर पंजाब सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क हो रहा है। जिसके चलते सेहत मंत्री बलबीर सिंह द्वारा पंजाब के सभी अस्पतालों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान अस्पतालों की सेहत मंत्री द्वारा खुद चेकिंग की जा रही।

इसी कड़ी के तहत आज सेहत मंत्री बलबीर सिंह कोट इसे खां के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऑक्सीजन के प्लांट की बारीकी से जांच की। इस दौरान सेहत मंत्री ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई को भी चेक किया। उन्होंने देखा कि अगर कभी ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट आ सकती है तो अस्पताल के स्टाफ द्वारा क्या पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं जालंधर में हुई आपदा के बाद डॉक्टरों से भी मुलाकात की और उनके साथ इमरजेंसी सेवाओं को लेकर बातचीत की।

इस मौके मीडिया से बात करते हुए डाक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पूरे पंजाब के सभी अस्पतालों की चेकिंग की जा रही है ताकि जो कमियां है उनको पूरा किया जा सके। वहीं डाक्टरों की भर्ती को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि जल्द अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती की जाएंगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस अगस्त के महीने में 200 नए मोहल्ला क्लिनिक खोले जा रहे है। मोहल्ला क्लिनिक में मिलने वाली दवाइयों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। आप सरकार की अगुवाई में सेहत को लेकर पंजाबवासियों को कोई नहीं आने दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *