टला बड़ा हादसा: पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, देखें वीडियो

Written by

in

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टलने की खबर है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15269 के दो डिब्बे भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही थी।

घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट का रेल यातायात प्रभावित हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे ने रेलवे विभाग की सतर्कता और कार्यप्राणी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन सामान्य गति से चल रही थी। इसलिए यह बड़ा हादसा टल गया। रेलवे सूत्रों की माने, तो प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पटरियों पर रखी संदिग्ध वस्तु से ट्रेन का इंजन टकराया गया। जिसके बाद डिब्बे पटरी से उतर गए। जांच टीमों ने इंजन के ‘काउ गार्ड’ पर गहरे निशान भी पाए हैं।

रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं से जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। साथ ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। रेलवे का कहना है कि जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *