वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी का तेज बहाव लोडर को बहा ले जाता है और कुछ ही पलों में वाहन सहित दोनों युवक नदी में लापता हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे, जो किसी काम से धौलपुर आए थे। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद है, लेकिन अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा ट्रक, 2 लापता, देखें वीडियोhttps://t.co/OfQ0p3gmDd#VikrantMassey #RaniMukerji #OGFirstSingleBlast pic.twitter.com/KTAnd11LsX
— Encounter India (@Encounter_India) August 1, 2025
नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा ट्रक, 2 लापता, देखें वीडियो

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में चंबल की पार्वती नदी को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई, जब तेज बहाव में एक लोडर गाड़ी बह गई। लोडर में सवार दो युवक देखते ही देखते नदी की गहराइयों में समा गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर रूह कांप जाती है।
Leave a Reply