Punjab News: पूर्व पार्षद के एडवोकेट भाई की गोलियां लगने से मौत

Written by

in

कोर्ट में बार एसोसिएशन ने किया छुट्टी का ऐलान

अमृतसरः जंडियाला गुरु में कुछ दिन पहले पूर्व पार्षद के एडवोकेट भाई पर बाइक सवार 3 नकाबपोश युवकों ने गोलियां चला दी थी। इस घटना में घायल वकील लखविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार आज वकील की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौर हो कि लखविंदर पूर्व पार्षद अवतार सिंह काला के भाई हैं। 22 जुलाई को लखविंदर सिंह कार में सवार होकर अमृतसर कचहरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लखविंदर को 4 गोलियां लगी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी उर्फ जट की संलिप्तता पाई गई है। वहीं आज सुबह वकील की मौत के बाद जिला अदालत में शोक का माहौल है। अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पनेसर ने अदालत में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ले ली और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *