बड़ा हादसाः हेलंग डैम साइट पर हुई लैंडस्लाइड, मची अफरातफरी, कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली के हेलंग में बड़ी हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे बन रही विष्णु गाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डायवर्जन साइट पर चट्टान टूटने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन क्षेत्र में लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा हैकि घटना के दौरान कार्य कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 12 लोग घायल हुए है, जिनमें 4 लोग गंभीर घायल होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन सहित एंबुलेंस मौके पर है। प्रशासन द्वारा लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया है। 8 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। चमोली से ज्योतिर्मठ के बीच अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की 444 मेघावाट की जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यह परियोजना एससीसी कंपनी बना रही है। बताया गया कि हेलंग स्थिति परियोजना के डाइवर्जन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सुबह लगभग 10 बजकर 45 बजे परियोजना के डाइवर्जन डेम साइड व इनटेक टनल के ठीक उपर से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन के दौरान डाइवर्जन साइड व इनटेक टनलों में 200 मजदूर अधिकारी कार्य कर रहे थे। भूस्खलन का आभास होते ही अन्य कर्मचारियों ने कार्य कर रहे लोगों को सर्तक किया इस दौरान लोगों ने भाग कर जान बचाई । बताया गया कि घटना के बाद रैरस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची है। राहत बचाव कार्य चल रहा है। बताया गया कि इन परियोजना के डाइवर्जन निर्माण के दौरान इन दिनों अलकनंदा नदी 300 मीटर क्षेत्र में डावर्जन टनल के अंदर से बह रही है। बताया गया कि डेम निर्माण स्थल के साथ इनटेक टनल पर 200 कर्मचारी अधिकारी , मजदूर मौजूद थे। हालांकि अभी सभी सुरक्षित बताए गए है। सभी ने भाग कर जान बचाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *