Punjab News: इस इलाके में तस्कर की अवैध जमीन पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ जंग के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है और कई तस्करों की अवैध जमीन पर पीला पंजा भी चलाया जा रहा है। इसी के चलते आज खन्ना पुलिस ने जिले के समराला हलका के गांव चक्की में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी, जिसके खिलाफ नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं, हेरोइन की तस्करी करता था। इस दौरान पता चला था कि आरोपी ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उस पर निर्माण कर रखा था। इसलिए पुलिस ने पंचायत विभाग के पत्र के अनुसार पुलिस बल मुहैया करवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

पुलिस ने सारी कार्रवाई नियमों अनुसार पहले नोटिस देकर, बाद में कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि अब तक खन्ना में 12-13 तस्करों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। अगर तस्करों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जाता है तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *