Premanand Maharaj को जान से मारने की मिली धमकी

नई दिल्ली: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। प्रेमानंद महाराज को एक युवक के द्वारा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको धमकी दी है। पोस्ट में उसने लिखा कि – यदि वो मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाला युवक प्रेमानंद महाराज जी के हाल ही में दिए बयान से नाराज हो गया है। इसमें उन्होंने समाज में नैतिक जीवन और मर्यादित आचरण की बात कही थी। प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में अपने प्रवचन के दौरान युवाओं को गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड कल्चर से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे रिश्ते आज के समाज को खोखला बना रहे हैं और युवाओं को अपने जीवन में संयम और नैतिकता लेकर आनी चाहिए। उन्होंने लड़कियों से भी अपील की थी वो खुद को सिर्फ प्रेम संबंधों तक ही सीमित न रखें बल्कि अपने जीवन को ऊंचे उद्देश्यों के लिए समर्पित कर दें। इस बयान पर कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए थे तो कुछ युवाओं ने इस व्यक्तिगत टिप्पणी मानते हुए इसका विरोध शुरु कर दिया था।
Leave a Reply