Punjab News: गड्ढे में पलटी मशीन लापता हुआ युवक, देखें वीडियो

पठानकोट: गजू गांव में बीती रात हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। एक रेत निकालने वाली मशीन का संचालक देर रात दरिया के पास में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ हादसा हो गया। इस हादसे से रेत निकालने वाली मशीन गड्ढे में पलट गई जिसके चलते चालक लापता हो गया है। परिवार वालों ने इस मामले में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा हर रात मशीन चलाता था। बीती रात भी वह रोजाना की तरह मशीन चलाने आया था लेकिन बताया जा रहा है कि रात में हादसा होने के कारण मशीन गड्ढे में गिर गई जिससे उनका बेटा मशीन के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि जिस फर्म में उनका बेटा काम करता था उसका मालिक समय पर नहीं पहुंचा।

उन्हें अभी तक उनका बेटा नहीं मिला है। यदि जल्द ही हमारे बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वे फर्म के मालिक के घर का घेराव करेंगे। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गजू गांव में पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर लापता है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि युवक मशीन लेकर जा रहा था परंतु गड्ढा होने के कारण मशीन पलट गई और उसका ऑपरेटर लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *