Punjab News: व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में भारी रोष

होशियारपुरः जिले के वार्ड नंबर 13 अधीन आते राम शरणम इनक्लेव में 25 जुलाई को व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। आरोप है कि पीड़ित ने कुछ व्यक्तियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था, जहां वीरवार को व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह पुत्र परविंदर सिंह के रूप में हुई है। मनजीत सिंह के परिवार के बयान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। परिवार ने आरोप लगाए है कि अभी तक पुलिस ने कथित दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके कारण आज परिवार ने अपने समर्थकों के साथ होशियारपुर डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो डीएसपी सिटी देव दत्त शर्मा और एएसएचओ हरगोपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार तथा अन्य लोगों से बातचीत की। जिसके बाद डीएसपी ने परिवार को जल्द से जल्द कथित दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर परिवार ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मृतक मनजीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और न ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *