सांड ने व्यक्ति को 10 फीट ऊपर उठाकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखेें वीडियो

Written by

in

बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर के गांधी चौक से तहसील मार्ग पर एक लावारिश सांड ने व्यक्ति को कई फीट ऊपर उठाकर नीचे पटका। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति सड़क के किनारे चल रहा था तभी 2 सांड दौड़ते हुए आए। उनमें एक सांड ने व्यक्ति को सींगों पर उठाकर हवा में उछाल दिया और जमीन पर पटक दिया। इस हमले में व्यक्ति करीब 10 फुट हवा में ऊपर उठ गया, उसके बाद सडक़ पर गिर गया। हमले के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस घटना को लेकर रोष जताया और आवारा पशुओं पर प्रशासन द्वारा लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन बचाव हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *