बदमाशों ने 2 दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी हमला

Written by

in

बलौदाबाजारः जिले में 2 युवकों ने पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी और आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए।

जानकारी मुताबिक, 1 अगस्त 2025 की शाम करीब 5 बजे नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक (24) और मेमचंद कौशिक (27) मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे, तभी आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्तों को देख लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नानू और मेमचंद को मारने की साजिश रची। शाम को लकी और अजय ने नानू और मेमचंद को घेर लिया। इस दौरान ​​​​​​लकी और अजय ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों दोस्तों के सिर पर गंभीर चोटें आई। युवक खून से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। नानू के सिर पर ज्यादा चोट थी। राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नानू ने दम तोड़ दिया, जबकि मेमचंद को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक नानू की मौत के बाद रात में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मड़कड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान आरोपी के गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे 2 गाड़ियों के शीशे टूट गए। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को 3-4 घंटे तक गांव में घेरकर रखा। साथ ही जमकर बवाल किया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति को देखकर ASP अभिषेक सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40-50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा घेरे के बीच दोनों आरोपियों को घंटों मशक्कत के बाद हिरासत में लिया गया, लेकिन आरोपियों को ले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की।

गांववालों ने पुलिस को बताया कि नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक ने दोनों युवकों से मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पथराव किया। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *