‘Kaps Cafe’ पर फायरिंग मामले में कॉमेडियन Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित ‘Kaps Cafe‘ में हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई थी। कपिल शर्मा ने सरी में कुछ समय पहले ही कैफे खोला था, जिसके बाद उनके कैफे पर अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। जिसके बाद कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कपिल शर्मा ने कैफे को फिर से खोला और अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कई स्थानीय पुलिस अधिकारी और मेयर खुद कैफे में आकर बैठे हैं और वहां की चीजों का मजा ले रहे हैं।

कपिल ने जानकारी दी कि उनका कैफे दोबार खुल गया है। अब कपिल शर्मा ने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी उनके कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं। खास बात ये है, वहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों और मेयर ने खुद कैफे में आकर अपना स्पोर्ट दिखाया। इस संवेदनशील घटना के बाद, कपिल शर्मा ने काफी समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी, और वीडियो पोस्ट के साथ मेयर का धन्यवाद किया। वीडियो में कनाडा की सरे पुलिस ऑफिसर्स और मेयर ब्रेंडा लॉक उनके कैफे में बैठे हुए दिखे, वहां सभी ने खाने का मजा लिया और स्टाफ से बातचीत भी की।

Read In Punjabi :- ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਕੈਫੇ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਬਾਅਦ ਕਪਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤੋੜੀ ਚੁੱਪੀ, ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कनाडा के सरे शहर के पुलिस अधिकारी कॉमेडियन के कैफे में पधारे हैं। वे सभी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि एक अन्य पोस्ट में कपिल ने इसी दौरान के कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेयर ब्रेंडा और कनाडा के सरे शहर के सभी पुलिस अधिकारी आप सभी हमारे कैफे में आए और अपना प्यार और समर्थन दिया, इसके लिए धन्यवाद। हम लोग साथ मिलकर हिंसा के खिलाफ लड़ सकते हैं, हम आपके शुक्रगुजार हैं।’

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक कैफे खोला। इसके कुछ ही दिन बाद इस पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को, सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ के बाहर सुबह 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *