10 करोड़ की Lamborghini Aventador Sports Car में लगी आग, देखें वीडियो

Written by

in

बेंगलुरुः बेंगलुरु में महंगी स्पोर्ट्स गाड़ी लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। गाड़ी में आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुपरकार की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संजीव उर्फ ‘निम्मा माने मागा संजू’ की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी, जहां आमतौर पर इंजन होता है।

घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद लोगों ने बाल्टी से पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इस घटना में कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। आग लगने की वजह से कार को काफी नुकसान हुआ है।

शुरुआत में कुछ लोगों ने दावा किया कि पूरी कार जलकर खाक हो गई, लेकिन बाद में संजीव ने खुद बताया कि कार को केवल मामूली नुकसान हुआ है। बता दें, संजीव के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं और वह अपनी लग्जरी कारों और भारी सोने के गहनों के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे खुद को एक किसान बताते हैं और सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा मशहूर भी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कार में आग कैसे लगी। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *