Jalandhar News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों में 2 की मौत

Written by

in

जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड के पास अल सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई। इस घटना में 3 दोस्तों में से 2 की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 दोस्त जन्मदिन की पार्टी के बाद एक ही एक्टिवा पर घर लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उनकी स्कूटी खंभे से टकरा गई।

हादसे के दौरान गढ़ा के वंश और संसारपुर के सुनील की मौत हो गई, जबकि चेतन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा के वंश, संसारपुर के सुनील कुमार उर्फ शिला और गढ़ा के ही चेतन ने रात को सुनील का जन्मदिन मनाया था। तीनों दोस्त एक ही स्कूटी (एक्टिवा) पर सवार होकर अलीपुर से बस स्टैंड की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड पार कर लाडोवाली रोड की ओर बढ़े तो तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक वंश और सुनील की सांसें थम चुकी थीं। चेतन गंभीर रूप से घायल था, जिसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसके स्वजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज महिंदर सिंह ने कहा कि 174 की कार्रवाई की गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *