विदेश में स्टडी वीजा पर गई 17 वर्षीय Punjabi युवती की मौत

Written by

in

फिरोजपुरः विदेश में पंजाबियों युवक-युवतियों की मौत होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं विधान सभा हलका जीरा के अधीन आते गांव बोतिया वाला की रहने वाली युवती की कनाडा में कुछ दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका की पहचान 17 वर्षीय मेनबीर कौर ढिल्लों के रूप में हुई है। मेनबीर कौर 2023 में कनाडा के ब्राम्पटन शहर में पढ़ने के लिए गई थी, मामले की जानकारी देते हुए मेनबीर कौर के पिता सरताज सिंह और उसके चाचा ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार लड़की थी। मेनबीर कौर ढिल्लों 2 साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

परिवार वालों ने बताया कि मेनबीर कौर ढिल्लों ने कनाडा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रही थी। बेटी की मौत के बाद परिवार वालों ने साहसी फैसला लेते हुए बेटी का अंगदान किया है। कनाडा में ही उसका अंगदान किया गया है और उसका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया है। पीड़ित पिता सरताज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मेनबीर कौर ने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। वर्क परमिट के लिए आवेदन की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार से अपील की है कि माता-पिता मोटी रकम देकर बच्चों को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं, लेकिन कभी-कभी यदि इस तरह का कोई हादसा हो जाए तो सरकारें को चाहिए कि वे उनके मृतक देह परिवार तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था करें ताकि वे अपने बच्चों को आखिरी बार चेहरा देख सकें और उनका संस्कार कर सकें। परिवार ने बताया कि मेनबीर कौर का अंतिम संस्कार विदेश में ही कर दिया गया है और 5 अगस्त को उसका पंचतत्व में विलीन होने के बाद उसके गांव बोतिया वाला के गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *