पंजाबी दिवंगत गायक Sidhu Moose Wala की प्रतिमा पर गोली चलाने को लेकर मां चरण कौर ने तोड़ी चुप्पी

Written by

in

मानसाः मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर हाल ही में गोली चलाए जाने की घटना पर सिद्धू की मां चरण कौर ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट सांझा की है। उन्होंने लिखा, “हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर ज़ख्म है। बीते दिन मेरे बेटे की याद पर गोलियां चलाई गईं। वो सिर्फ पत्थर की एक मूर्ति नहीं थी, वो उन चाहने वालों का सम्मान था, जो उन्होंने उसे दिया था। वो लोगों के दिलों में बसे प्यार की निशानी थी।”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरा बेटा लोगों के हकों की आवाज़ बना रहा, उसे अकाल पुरख के पास गए हुए भी चुप करवाने की कोशिश की जा रही है। यह हमला हमारी रूह पर चोट की तरह लगा। मेरे बेटे की जान के दुश्मन, उसे जाने के बाद भी चैन से नहीं रहने दे रहे। उसकी बगावत को दबाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। वो एक लहर है, जो हमेशा चलती रहेगी। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि एक न एक दिन हर किसी को अपने कर्मों की सज़ा ज़रूर मिलेगी। हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।”

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के परिवार ने न्याय और सम्मान की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी हो। लेकिन इस बार बुत पर गोली चलाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह मूसेवाला की विरासत और यादों का अपमान भी है। फिलहाल, इस घटना को लेकर जांच जारी है, लेकिन मूसेवाला के प्रशंसकों और परिवार में गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है।

तकरीबन तीन दिन पहले यह घटना हरियाणा के डबवाली इलाके में घटी, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग से मूर्ति को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह स्मारक स्थल डबवाली के पास स्थित है, जहां सिद्धू मूसेवाला की याद में यह मूर्ति लगाई गई थी। हमलावर रात के समय आए और गोली चलाकर फरार हो गए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मूसेवाला के प्रशंसकों में गहरा आक्रोश है।

हरियाणा के डबवाली में स्थापित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पोस्ट में प्रतिमा लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि वे मूसेवाला को शहीद का दर्जा देकर लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर दिग्विजय चौटाला और गगन खोकरी का नाम लेते हुए कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस अब इस धमकी भरे पोस्ट की सत्यता की जांच में जुटी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *